Breaking News

सिविल कोर्ट में 7692 पदों पर निकली वैकेंसी:क्लर्क के 3325 पद हैं, आज से करें ऑनलाइन आवेदन; जानिए पूरा डिटेल्स

बिहार के सिविल कोर्ट में बंपर वैकेंसी निकली है। बिहार सरकार के द्वारा एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन 12 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। इसमें वैकेंसी के बारे में तमाम डिटेल दिए गए थे। इस वैकेंसी के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

बता दें कि बिहार पटना सिविल कोर्ट भर्ती के तहत क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर, सह गवाही लेखक, चपरासी के कोई 7692 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। वही इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर यानी आज से से शुरू हो गया है।

वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है। बता दें कि आवेदन करने के लिए इस लिंक पर जाए https://dcprequirement.in/ यह लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

महत्वपूर्ण तिथि

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 20 सितंबर 2022
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 20 अक्टूबर 2022

पदों का विवरण

बिहार के पटना सिविल कोर्ट में क्लर्क के 3325 पदों पर, स्टेनोग्राफर के 1562 पदों पर, कोट रीडर के 1132 पदों पर,चपरासी के 1632 पदों पर, कूल 7692 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।

योग्यता

  • इन क्लार्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर के पदों पर उम्मीदवारों की योग्यता स्नातक होनी चाहिए वही चपरासी के पदों पर दसवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

  • वही इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट

उम्मीदवारों के पास उनका पासपोर्ट साइज फोटो,आय प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, मार्कशीट होना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.