Breaking News

2 युवकों को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पी’टा….एक गं’भीर, जानें मामला…

मधेपुरा में दो लोगों को भीड़ ने जमकर पीटा। बताया जाता है कि साजिश के तहत कुछ लोगों ने दोनों के चोर होने की अफवाह उड़ाई गई, जिसके बाद भीड़ दोनों पर टूट पड़ी। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस पिटाई में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान सहरसा जिले के पतरघट ओपी क्षेत्र के जम्हरा पंचायत के दक्षिण बाड़ी टोला वार्ड-3 निवासी सिकंदर यादव के पुत्र जयबल्लब यादव के रूप में की गई। जिसको गंभीर हालत में मधेपुरा के मेडिकल कॉलेज से पटना रेफर कर दिया गया है। जबकि उसके साथ जा रहे दूसरे युवक का मधेपुरा में स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है।

परिजनों का आरोप है कि पिता (सिकंदर यादव) के हत्यारों ने सोच-समझकर साजिश के तहत लोगों को भड़काया। दोनों युवकों के चोर होने की अफवाह उड़ाई, ताकि लोग पीट-पीटकर मार डाले।

युवक की हालत गंभीर है।

युवक की हालत गंभीर है।

पिता की हुई थी पीट-पीटकर हत्या

परिवार का आरोप है कि जमीन विवाद में 29 अगस्त को पीड़ित युवक के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। जबकि उस दिन की पिटाई में भी जयबल्लब यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह पूरी तरह से स्वस्थ भी नहीं हो पाया था कि रविवार की शाम को एक बार फिर से हमलावरों के रिश्तेदार ने युवक को अपराधी बता कर जमकर पीटा। युवक की बहन ने बताया कि जयबल्लब यादव अपने एक साथी के साथ बाइक से अपने ससुराल घैलाढ़ की ओर जा रहा था।

युवक के बेहोश होने के बाद भी लोग उसे मारते रहे।

युवक के बेहोश होने के बाद भी लोग उसे मारते रहे।

पिता के हत्यारों ने साजिश के तहत भीड़ से पिटवाया- परिजन

परिजनों का कहना है कि वह कोर्ट के काम से ससुराल जा रहा था। उसी रास्ते में जयबल्लब यादव के पिता की हत्या के मुख्य आरोपी का भी ससुराल है। जब जयबल्लब उस क्षेत्र से जा रहा था तो मुख्य आरोपी के परिजन भी रैकी कर रहे थे। उसके ससुराल वालों को भी इस बात की जानकारी दे दी गई कि जयबल्लब उधर ही जा रहा है। इसके बाद जैसे ही जयबल्लब यादव मधेपुरा सदर थानाक्षेत्र के भेलवा गांव के पास पहुंचा कि उनलोगों ने हल्ला कर दिया कि ये लोग अपराधी हैं, लूटपाट कर रहे हैं।

युवक की बहन ने लगाई न्याय की गुहार।

युवक की बहन ने लगाई न्याय की गुहार।

बेहोश होने के बाद भी मारते रहे

इसके बाद जयबल्लब और उसके साथी को भीड़ ने पकड़ लिया और दोनों को अधमरा होने तक जमकर पीटा। चौंकाने वाली बात यह कि अधमरा होने के बाद भी वे लोग जयबल्लब को लात से मारते रहे। इस बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.