बांका में दुर्गा पूजा पंडालों के लिए बिजली विभाग अस्थाई बिजली कनेक्शन दे रहा है। पूजा समितियों को एक किलो वाट के कनेक्शन के लिए 1936 रुपए देने होंगे। इसके लिए कंपनी को पटना मुख्यालय से निर्देश मिला है। शहर और ग्रामीण इलाकों में जितने भी पूजा पंडाल बनेंगे, वहां बिजली व्यवस्था को पूजा शुरू होने से पहले ही दुरुस्त कर दिया जाएगा।
दरअसल, शहरी में लगभगर सात स्थानों पर बड़े पंडाल बनेंगे। इसके अलावा मंदिरों और अन्य जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा होती है। शहरी क्षेत्र में एक किलो वाट का बिजली कनेक्शन लेने के लिए न्यूनतम 1936 रुपए देने होंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में एक किलो वाट के लिए 1716 रुपये देने होंगे।
सब डिविजन कार्यालय में देना होगा आवेदन
पूजा पंडालों में अस्थाई कनेक्शन के लिए पूजा समिति को विद्युत सब डिवीजन में आवेदन देना होगा। अगर पंडालों के समीप या किसी जगह पर फॉल्ट आता है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा। कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि दुर्गापूजा पंडालों में बिना कनेक्शन बिजली जलाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्हें अस्थायी बिजली कनेक्शन लेना होगा।
लोड – शहरी क्षेत्र – ग्रामीण क्षेत्र
1 किलो वाट – 1936 रुपए – 1716 रुपए
2 किलो वाट – 2758 रुपए – 2318 रुपए
3 किलो वाट- 3616 रुपए – 2964 उपाय
4 किलो वाट – 4488 रुपए – 36 24 रुपए
5 किलो वाट – 6868 रुपए – 5792
10 किलो वाट – 111395 रुपए – 9258







Leave a Reply