Breaking News

सहरसा में अ’पराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद को मा’री गो’ली:गंभीर अवस्था में निजी नर्सिंग होम में भर्ती, स्थिति बेहद नाजुक

सहरसा में रविवार रात अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना जिले के बिहरा थानां अंतर्गत बिसनपुर पंचायत के वार्ड नं 5 के पास घटी। आनन फानन में परिजनों के द्वारा जख्मी युवक को निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया है।जहां जख्मी की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।वहीं गोली की घटना की सूचना मिलते ही बिहरा थानां के थानां अध्यक्ष अकमल हुशेन निजी क्लिनिक पहुंचकर जांच में जुट गई है।.

जानकारी हो कि जख्मी पूर्व वार्ड पार्षद का नाम मुकेश यादव है।और बिहरा थानां क्षेत्र के बिसनपुर पंचायत के बरघुरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।प्राप्त सूचनानुसार कल वार्ड पार्षद मुकेश यादव बीते रविवार को देर रात अपनी निजी काम निपटाकर घर जा रहा था उसी दौरान पहले से घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने वार्ड पार्षद पर दो गोली चलाई।जिसमें एक गोली सिर के बगल से निकल गया और दूसरी गोली वार्ड पार्षद के पीठ में लगी जो छाती के हड्डी में जाकर फंस गया।जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।आनन फानन में परिजनों के द्वारा जख्मी हालत में निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया जहां जख्मी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।हालांकि अपराधियो ने क्यों गोली मारी,और किस कारण से मारी ये खबर लिखे जाने तक खुलासा नहीं हो पाया है।

वहीं इस घटना को लेकर परिजन दीपक कुमार ने बताया कि सहरसा से जब घर वापिस जा रहा था तो रास्ते में बिसनपुर पंचायत वार्ड नं 5 में दो तीन लड़का रोड पर खड़ा था ज्यों ही वार्ड पार्षद वहाँ पहुँचा की वो लोग गोली चलाने लगा ,जिसमें को लेकर डॉ शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि जख्मी को दाहिने कंधे के पीछे से गोली छाती के तीनों हड्डी को तोड़कर फंसा हुआ है।ऑपरेट करके गोली निकाल दिया गया है।लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है दवाई चल रहा है।

इस घटना को लेकर डॉ शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि जख्मी को दाहिने कंधे के पीछे से गोली छाती के तीनों हड्डी को तोड़कर फंसा हुआ है।ऑपरेट करके गोली निकाल दिया गया है।लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है दवाई चल रहा है।निजी नर्सिंग होम पर पहुंचे थानां अध्य्क्ष अकमल हुशेन ने बताया कि गोली की घटना घटित हुई है।जिसमे एक युवक को गोली लगी है,जिसका इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है और गोली भी निकाल दी गयी है।उन्होंने ये भी बताया कि दोनो एंगिल से इस घटना को देखा जा रहा है,अपराधी कोई बहुत दूर का नहीं है।जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.