Breaking News

समस्तीपुर में हादसा, एक महिला की मौ’त:दरवाजे पर बैठी थी, तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा; 2 घायल

समस्तीपुर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेझाडीह गांव में सोमवार रात दरवाजे पर बैठी महिलाओं को एक अनियंत्रित बोलेरो ने रौंद डाला। जिससे मौके पर ही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गई। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान बोलेरो चालक भी जख्मी हो गया।.

मृतक महिला की पहचान इसी गांव के श्रुति देवी 60 वर्ष के रूप में की गई है जबकि घायल सुनीता देवी व एक अन्य महिला को सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त​​​​​​​ कर लिया है वह चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि देर रात बेझाडीह गांव की कुछ महिलाएं अपने घर के दरवाजे पर बैठ कर बातचीत कर रही रही थी। इसी दौरान उजियारपुर की ओर से आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर एक पोल से टकराती हुई दरवाजे पर बैठी महिलाओं को कुचल डाला। इस घटना में मौके पर ही श्रुति देवी की मौत हो गई।

हल्ला होने के बाद जुटे लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया एवं पिटाई भी कर डाली। ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिलाओं को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उधर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है इस घटना में चालक भी घायल हुआ है उसका भी इलाज किया गया है चालक को हिरासत में रखा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.