Breaking NewsUTTAR PRADESH

“जय श्री राम” अयोध्या में 15 अप्रैल के बाद होगा भूमि पूजन, पूरे देश से किया जा रहा मिट्टी संग्रह…

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन 15 अप्रैल के बाद होगा। तबतक झारखंड सहित सभी राज्यों की पवित्र नदियों का जल एवं तीर्थ स्थलों की मिट्टी संग्रह कर उसे राज्य के प्रांत कार्यालयों में जमा करना है, जिसे अयोध्या भेजा जाएगा। इसके बाद वहां भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा जाएगा।

वैसे तिथि की घोषणा चार अप्रैल को अयोध्या में होने वाली ट्रस्ट की बैठक में लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार यह तिथि 30 अप्रैल हो सकती है। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने पत्र जारी कर नदियों का जल एवं तीर्थ स्थलों की मिट्टी संग्रह करने का कार्यक्रम 15 अप्रैल तक पूरा कर लेने को कहा है। इसमें सभी नदियों का जल 100 मिलीलीटर एवं सभी तीर्थ स्थलों की मिट्टी 100 ग्राम संग्रह करना है।विहिप ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि कोरोना से बचाव हेतु नववर्ष पर रामोत्सव में रथयात्रा/शोभायात्रा, सभा इत्यादि बड़े कार्यक्रम नहीं करें। घरों पर भगवा ध्वज, मंदिरों में  श्रीराम जय राम जय जय राम का जाप व हवन आदि कार्यक्रम कर रामोत्सव मनाएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.