समस्तीपुर जिले के उत्पाद विभाग व पुलिस की टीम ने जिले के विभिन्न इलाके में छापेमारी कर शराब पीने व बेचने के आरोप में 66 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों को उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
उत्पाद अधीक्षक एसके चौधरी ने बताया कि रात उत्पाद विभाग की टीम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलावा मुसरीघरारी, बंगड़ा, हलाई ,पटोरी, दलसिंहसराय, उजियारपुर आदि थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान शराब पीने के आरोप में 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि शराब उपलब्ध कराने वाले 26 लोगों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार किए गए सभी लोगों का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई ।जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद सभी लोगों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया ।मंगलवार सुबह सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उधर, नगर पुलिस ने भी शहर के गुजरी बाजार से शराब मामले में लंबे समय से फरार चल रहे श्रवण शाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि उक्त कारोबारी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। रात गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।



Leave a Reply