Breaking News

बिहार में अब नियुक्ति देने में खेल:जिन 4325 राजस्व कर्मचारियों को 1 महीने पहले नियुक्ति पत्र मिला

नीतीश-तेजस्वी सरकार की ओर से अधिवेशन भवन में मंगलवार को 4325 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राजस्व और भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता खास तौर पर मौजूद रहेंगे। ये नियुक्ति पत्र कर्मचारियों को 2 अगस्त को बीजेपी कोटे के मंत्री रामसूरत राय पहले ही दे चुके हैं।

बता दें कि तेजस्वी यादव 10 लाख लोगों को नौकरी देने की बात विधान सभा चुनाव के पहले से करते रहे हैं। अब नीतीश कुमार ने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया है। इस दिशा में राजस्व और भूमि सुधार विभाग की ओर से 4325 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना बड़ी पहल माना जा रहा है। लेकिन ये नियुक्ति पत्र पहले भी बांटे जा चुके हैं। नियुक्ति पत्र बांटे जाने से पहले भाजपा ने बड़ा गंभीर आरोप लगाया है।

वेबसाइट अपलोडिंग भी हो गई, फिर उसी को नियुक्ति पत्र- भाजपा

नियुक्ति पत्र बांटने से पहले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने कहा है कि बिहार में महागठबंधन सरकार का खेल निराला है। उद्घाटन कार्यक्रम में दो फीते बांधे जाते हैं। एक मुख्यमंत्री काटते हैं और दूसरा उपमुख्यमंत्री। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार अब नियुक्ति घोटाला करने जा रही है। दो अगस्त 2022 को तत्कालीन भूमि राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने 4325 राजस्व कर्मचारियों की नियुक्ति की, जिलों में नियुक्ति पत्र बांटे गए। पोस्टिंग भी की गई। पोस्टिंग की अपलोडिंग भी वेबसाइट पर कर दी गई।

भाजपा का कहना है कि दो अगस्त 2022 को तत्कालीन भूमि राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने 4325 राजस्व कर्मचारियों की नियुक्ति की।

भाजपा का कहना है कि दो अगस्त 2022 को तत्कालीन भूमि राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने 4325 राजस्व कर्मचारियों की नियुक्ति की।

अब फिर से बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री उन्हीं 4325 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रहे हैं। कहा कि महागठबंधन उन नियुक्तियों को भी 20 लाख में जोड़ रहे हैं जो एनडीए सरकार के समय भाजपा कोटे के मंत्री ने की। तीन अगस्त के अखबारों में नियुक्ति की खबर देख सकते हैं। महागठबंधन प्रोपेगेंडा कर रहे हैं और भाजपा पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। इनकी पोल परत दर परत खुल रही है।

8 अगस्त को जिला एलॉट किया जा चुका है

भास्कर ने भाजपा के आरोप की पड़ताल की तो जानकारी मिली की इन नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को 8 अगस्त को जिला एलॉट किया जा चुका है। बिना नियुक्ति पत्र दिए जिला एलॉट होने का सवाल कहां है। इसकी चर्चा खूब है कि क्रेडिट लूट हो रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.