Breaking News

बांका में 10वीं की छात्रा से 6 दिन तक रे’प:अगवा तक जंगल में ले गया, मांग में सिंदूर भरकर किया गंदा काम; अब न्याय मांग रही पीड़िता

बांका जिले के रजौन थाने पहुंची एक हाईस्कूल की छात्रा फुट-फुटकर रोते हुए न्याय की गुहार लगाने लगी। छात्रा ने आरोप लगाया कि उसी के गांव के आसपास के एक युवक ने उसे जबरन अगवा कर लिया। इसके बाद उसकी मांग में सिंदूर भरकर छह दिनों तक रेप किया। इसके बाद उसने आंख पर पट्टी बांधकर जंगल में छोड़ दिया और फरार हो गया। छात्रा ने सोमवार को आवेदन भी थाने में दिया है।

16 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह हाईस्कूल की छात्रा (10वीं) है। घर से स्कूल जाने के दौरान रास्ते में मेरे ही पंचायत के एक युवक ने मुझे जबरदस्ती बोलेरो पर बैठा लिया। इसके बाद उसने आंख और मुंह पर कपड़ा का पट्टी बांध दिया। इसके बाद लगातार रेप करता रहा। इसके बाद रविवार की देर रात को उक्त युवक ने डुमरिया के जंगल में छोड़कर फरार हो गया। जंगल से वह किसी तरह अपने घर पहुंची।

घर पहुंचने पर छात्रा ने पूरी घटनाक्रम परिजनों को बताया। घर के लोगों ने बताया कि वे लोग छह दिनों से छात्रा की खोजबीन कर रहे थे। लेकिन कोई पता नहीं चल रहा था। रविवार की देर रात वह घर लौटी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर सख्त करवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.