प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की और कोराना वायरस सं’क्रमण को लेकर बिहार में एहतिहात के तौर पर कौन-कौन से कदम उटाए गए हैं, यह जानकारी ली। संक्रमण राज्य में नहीं फैले इसको लेकर क्या-क्या और कदम आगे उठाए जाने हैं, इसको लेकर भी दोनों नेताओं में बात हुई।
मुख्यमंत्री एक अणे मार्ग में अपने कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री से जुड़े हुए थे। यह कान्फ्रेंसिंग करीब दो घंटे तक चली और इस दौरान प्रधानमंत्री सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुखातिब थे।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री का मुख्य रूप से फोकस दो बातों पर था। पहला कि लोग एक-दूसरे से दूरी बना कर रखें और दूसरा कि लोग यथा संभव अपने घरों में ही रहें। प्रधानमंत्री ने इस संक्रमण को लेकर उठाये जाने वाले कदम से संबंधित सुझाव भी राज्यों से मांगे।
इस मौके पर एक अणे मार्ग में स्वास्थ्य मंत्री के अलावा मुख्य सचिव दीपक कुमार और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार भी उपस्थित थे। वहीं, इस वीसी के बाद मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक कर बिहार में इस बाबत उठाए गए कदमों की जानकारी ली। उन्होंने दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करने को भी कहा।




Leave a Reply