Breaking NewsInternational

BreakingNews: इटली में कोरोना से हा’हाकार, एक ही दिन में 627 मौ’तें, यूएन बोला- नही तो लाखों की जाएगी जा’न..

इटली में कोरोना वायरस के प्रकोप से हा’हाकार मच गया है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इटली में एक ही दिन में रि’कॉर्ड 627 लोगों की मौ’त हुई है। इसके साथ ही अकेले इटली में म’रने वालों की संख्‍या बढ़कर 4,000 हो गई है। इटली में सं’क्रमित म’रीजों की संख्‍या 41,035 से बढ़कर 47,021 पर पहुंच गई है। लोम्बार्डी का उत्तरी क्षेत्र इस वायरस से सबसे अधिक प्र’भावित हुआ है। इस क्षेत्र में 2,549 मौतें हुई हैं जबकि 22,264 लोग संक्र’मित हुए हैं। इटली के तमाम उपायों के बावजूद महामा”री पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। 

न्‍यूयॉर्क में सेना तैनाती की मांग 

चीन के बाद वायरस के प्र’कोप से सबसे ज्यादा त्रस्त इटली ने विदेशी क्रूज के लिए अपने पोर्ट बंद कर दिए हैं। लॉकडाउन की अविध भी अगले माह तक बढ़ा दी गई है। यूरोप और अमेरिका भी कोरोना वायरस से बु’री तरह प्र’भावित हुए हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत की करीब चार करोड़ आबादी को घरों में ही रहने के लिए कह दिया गया है। कोरोना के मरीजों की संख्या में भारी इजाफे के बाद न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासिओ ने सेना तैनात करने की मांग की है। 

म’रने वालों की संख्‍या 10 हजार के पार

इटली में चीन से भी ज्यादा मौ’त हो चुकी हैं। जबकि पूरी दुनिया में म’रने वालों का आंकड़ा दस हजार के पार पहुंच गया है। कैलिफोर्निया को गुरुवार शाम से लॉकडाउन कर दिया गया। न्यूयॉर्क के मेयर ब्लासिओ ने कहा कि पूरा शहर महामा’री से जूझ रहा है। संकट का सामना करने के लिए सेना को तैनात किया जाना चाहिए। अकेले न्यूयॉर्क में ही 3,615 मामले सामने आ चुके हैं। पड़ोसी देश मेक्सिको से अमेरिका में आवाजाही पर भी अंकुश लगा दी गई है।

अमेरिकियों को दी गई चे”तावनी

विदेश दौरे पर गए अमेरिकियों को चे’तावनी दी गई है कि अगर वे तत्काल नहीं लौटे तो अनिश्चितकाल के लिए बाहर ही रह जाएंगे। इधर यूरोपीय देश फ्रांस में भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की तैयारी चल रही है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भी कह चुके हैं कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। अर्जेटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नाडिज ने भी 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन का एलान किया है। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो राज्य के सभी प्रसिद्ध समुद्र तटों के साथ ही रेस्तरां और बार भी 15 दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं।

यूएन महासचिव ने किया आगाह

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने आगाह किया है कि कोरोना वायरस का भयावह प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा, अगर हमने जंगलों में लगी आग की तरह इसे फैलने दिया तो लाखों लोगों की मौत हो जाएगी।

स्पेन में मृ’तकों का आंकड़ा एक हजार के पार

स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से मृ’तकों की संख्या बढ़कर 1,002 हो गई। पिछले 24 घंटे के दौरान 235 लोगों ने दम तो’ड़ा। जबकि 2833 नए मा’मलों के साथ पी’डि़तों की संख्या बढ़कर 19,980 हो गई है। देश में कोरोना से सबसे ज्यादा मैड्रिड शहर प्र’भावित है। इस शहर में ही 7165 मा’मले सामने आए हैं।

ब्रिटेन में शादी में सिर्फ पांच लोगों को इजाजत

चर्च ऑफ इंग्लैंड ने कोरोना वायरस के चलते शादी में आने वाले लोगों की संख्या सीमित कर दी है। इसकी वेबसाइट पर कहा गया है कि चर्च में होने वाली शादी में सिर्फ पांच लोगों दूल्हा, दुल्हन, दो गवाह और पादरी को मौजूद रहने की अनुमति होगी।

जर्मनी में क’र्फ्यू लगाने की चे’तावनी

जर्मनी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने आगाह किया है कि देश के 8.3 करोड़ नागरिकों ने अगर रोकथाम के उपायों को नहीं अपनाया तो कफ्र्यू लगाया जा सकता है। जर्मनी में अब तक 13,959 मा’मलों की पुष्टि हुई है।

दुनिया का हाल

– मलेशिया में पाबंदियों को सख्ती से लागू कराने के लिए सेना तैनात की जाएगी, करीब 900 मामलों की पुष्टि

– ईरान में पी’डि़तों का आंकड़ा 20 हजार के करीब पहुंच गया, बीते 24 घंटे में 149 और पी’डि़तों ने दम तो’ड़ दिया

– फ्रांस के करीब एक लाख 30 हजार नागरिक विदेश में फंसे हैं, उन्हें लाने के प्रयास किए जा रहे हैं

सर्वाधिक प्रभावित देश

देश – मौत – संक्रमित

इटली – 3405 – 41,035

चीन – 3,248 – 80,967

ईरान – 1433 – 19,840

स्पेन – 1,002 – 19,980

फ्रांस – 372 – 10995

अमेरिका – 200 – 13880

ब्रिटेन – 144 – 3269

दक्षिण कोरिया – 94 – 8652

नीदरलैंड्स – 76 – 2460

जर्मनी – 44 – 13,959

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.