BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

“ॐ नमः शिवाय” पूरे देशभर में प्रसिद्ध है मुजफ्फरपुर में स्थित बाबा गरीबनाथ का मंदिर, दर्शन करने वालों की पूरी होती है सारी मुरादें…

मुजफ्फरपुर ( Muzaffarpur ) स्थित बाबा गरीबनाथ धाम को बिहार ( Bihar ) का देवघर ( Deoghar ) कहा जाता है। सावन महीने में यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं।

बताया जाता है कि जब से झारखंड बिहार से अलग हुआ, तब से सबसे अधिक श्रद्धालु सावन महीने में यहां आते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। सावन के महीने में गरीबनाथ धाम श्रद्धालुओं के आस्था और श्रद्धा का केन्द्र रहा है। यहां आने वाले शिव भक्त ‘मनोकामनालिंग’ के तौर पर पूजा करते हैं। बताया जाता है यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करते हैं। यही कारण है कि बाब गरीबनाथ ‘मनोकामनालिंग’ के नाम से मशहूर हैं।

बाबा गरीब नाथ का पट 22 से 31 तक रहेगा बंद मुजफ्फरपुर: बाबा गरीब नाथ मंदिर मुजफ्फरपुर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने जानकारी दी है कि कोरोना वायरस सतर्कता व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनहित में बाबा गरीब नाथ मंदिर दिनांक 22- 3- 2020 से लेकर 31 मार्च 2020 तक बंद रहेगा। इस बीच तीन समय का पूजा पुजारी के द्वारा ही होगा। मंदिर में किसी प्रकार का प्रवेश या पूजा नहीं होगा।