Breaking News

बिहार के 12 जिलों के लिए अ’लर्ट जा’री:भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है, 6-7 दिन अच्छी बारिश की उम्मीद

बिहार में मानसून के मेहरबान होने से पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई है। शनिवार को मौसम विभाग ने बिहार के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ साथ बिजली के चमकने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। वहीं बाकी के जिलों में भी मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। इन जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, शामिल हैं। विभाग ने इन जिलों के लोगों से बेवजह घर से बाहर ना निकलने की अपील की है।

‘बिहार में मानसून की स्थिति अच्छी नहीं’

मौसम विभाग के डीजी डॉ. मृत्युंजय महापात्र कल पटना आए थे। महापात्र ने बताया कि इस साल बिहार में मानसून की स्थिति अच्छी नहीं रही है। इस साल जुलाई और अगस्त में जितनी बारिश होनी चाहिए, उतनी नहीं हुई है। लेकिन अगस्त के अंतिम सप्ताह और खास कर सितंबर में मानसून ने अपनी गति पकड़ी। जिसके वजह से अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। आने वाले 6 से 7 दिन बिहार में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

अगले 2 से 3 दिन तक बारिश की संभावना

उन्होंने कहा कि बिहार में आज से अगले कुछ दिन तक ठीक-ठीक बारिश होने के आसार हैं। उत्तरी बिहार के अधिकतर इलाकों में भारी और दक्षिणी बिहार में सामान्य से मध्यम बारिश की संभावना है। सीवान, मुजफ्फरपुर, शिवहर, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, दरभंगा, सुपौल सहित कई जगहों पर हल्की हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

बता दें कि बिहार के कुछ जिलों में सूखे का संकट भी बना हुआ है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से सूखे के संकट में कुछ राहत तो जरूर है। फिलहाल राज्य में सामान्य से 30 से 31 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.