Breaking News

राहुल गांधी के “भारत जोड़ो यात्रा” पर BJP का तंज:विजय सिन्हा बोले- ये भारत तोड़ने वाले लोग

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर बीजेपी ने जोरदार तंज कसा है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा है कि भारत तोड़ने वाले लोग जोड़ने की बात करने लगे है। विजय सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से गलत मानसिकता के लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत को जलते हैं। राहुल गांधी भी उसी राह पर कदम बढ़ा चुके हैं।

कांग्रेस पार्टी लोगो में नफरत पैदा करने का काम करती है। राहुल गांधी भारत जोड़ने का काम नहीं कर रहे। बाली अपने विरासत के द्वारा किए गए पापों का पश्चाताप कर रहे हैं। बता दें राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इसका आज 8वां दिन है।

2024 के चुनाव में समाप्त हो जाएगी कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा। कहा कि कांग्रेस के युवराज भारत जोड़ने चले है। वो भारत जोड़ने नही परिवार बचाने चले है। क्योंकि पार्टी तो पहले से डूब चुकी है,अब परिवार बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को खुद देश के बारे में कुछ भी ज्ञान नहीं हैं। उन्होंने बोला कि राहुल गांधी कहते है कि अभी 145 दिन और भारत जोड़ो यात्रा पर चलेंगे वो आने वाले 145 दिन में कांग्रेस का सत्यानाश कर देंगे। अश्विनी चौबे ने कहा कि राहुल गांधी जिस जिस से मिल रहे हैं, वो देश में नफरत फैलाने वाले लोग है। वो लोग इस देश को देश नही,राष्ट्र को राष्ट्र नहीं मानता वैसे लोग है। उन्होंने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का अध्याय हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा।

सत्ता के मोह में बिहार को धकेला जंगलराज में

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में महिला हो या पुरुष सभी के मन में डर बैठ गया है। मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू सत्ता के मोह में आपने बिहार को जंगलराज में धकेल दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी बिहार की जनता आपसे जवाब मांग रही है। आपको मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने सवाल कि क्या यही दिन दिखाने के लिए जनता ने आपको मेंडेट दिया था? कल हो घटना हुई है, यही जंगल राज है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.