Breaking News

भोजपुर में सड़क हादसा, 3 घायल:दो बाइक की सीधी भिड़ंत, अधेड़ समेत तीनों घायल को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव के समीप सोमवार की देर शाम दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार अधेड़ तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद जख्मी अधेड़ को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जबकि जख्मी दूसरा बाइक सवार युवकों का इलाज अपने स्तर से निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव निवासी स्व.इंद्रमोहन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार सिंह एवं दूसरा बाइक सवार दो युवक शामिल है। इसमे जख्मी धनंजय कुमार सिंह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मिशन रोड में अपना मकान बनाकर रहते है। इधर जख्मी धनंजय कुमार सिंह के परिजन ने बताया कि वह सोमवार की देर शाम अपने गांव खनगांव से बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर आरा लौट रहे थे।

जख्मियों में चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव निवासी स्व.इंद्रमोहन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार सिंह एवं दूसरा बाइक सवार दो युवक शामिल है।

जख्मियों में चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव निवासी स्व.इंद्रमोहन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार सिंह एवं दूसरा बाइक सवार दो युवक शामिल है।

जबकि दूसरे बाइक पर सवार एक अन्य की चांदी की ओर जा रहा था। उसी दौरान जमीरा गांव के समीप दोनों की बाइक ने सामने से भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद जख्मी धनंजय कुमार सिंह को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वही जख्मी युवक का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.