Breaking News

अग्निवीर अभ्यर्थी मूल प्रमाण पत्र को गोपनीय रखें:सेना भर्ती कार्यालय द्वारा की गई अपील, दलालों से रहें सावधान

अग्निवीर अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्र को गोपनीय रखें। इसे किसी को नहीं दिखाएं। उक्त अपील सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जन साधारण और भूतपूर्व सैनिकों से की गई है।निदेशक, सेना भर्ती, कर्नल बॉबी जसरोटिया ने सभी युवक, युवतियों से अनुरोध किया है कि नोटिफिकेशन में दिए और मांगे गए सभी दस्तावेजों को अभी से क्रमवार तैयार कर लें। प्रमाण पत्रों को संबंधित पदाधिकारियों से प्रमाणित करा लें। ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो

निर्देशक सेना भर्ती ने यह भी कहा की कोई भी अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति को न दिखाए। अन्यथा आपको गुमराह किया जा सकता है। उन्होंने बताया की अग्निवीर (महिला) भर्ती प्रक्रिया दानापुर में आयोजीत किया जा रहा है। यह भर्ती 23 अक्टूबर 2022 को दानापुर में होगी।

उन्होंने अपील किया है कि भर्ती संबंधित कोई भी गलत जानकारी से लोग किसी को गुमराह करते है तो उसे तुरंत हमें बताएं। जिला प्रशासन को सहयोग से त्वरित कार्रवाई की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया एक निशुल्क सेवा है किसी भी दलाल से सावधान रहे निष्पक्ष, कदाचारमुक्त और पारदर्शी तरीके से इसे संचालित करने में हमें सहयोग करें। बता दें की चक्कर मैदान में अग्निवीर पुरुषों की भर्ती प्रक्रिया की कवायद शीघ्र शुरू हो जाएगी। वहां आठ जिलों के युवक भर्ती प्रक्रिया से गुजरेंगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.