पटना की एक लड़की की लाश गुड़गांव के एक फ्लैट से मिली है। उसका शव पंखे से लटका हुआ था। परिवार वालों का आरोप है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध था। वो अक्सर उसका विरोध करती थी। इसी के चलते उसके पति ने हत्या कर शव पंखे से लटका दिया। हत्या को आत्महत्या बताने की कोशिश की।
लड़की के पिता ने बताया कि 10 तारीख से ही उससे बाद नहीं हो पा रही थी। इसके बाद दिल्ली में रह रहे उसके भाई को गुड़गांव भेजा। वो उसके फ्लैट पर गया तो देखा उसका शव पंखे से लटका मिला था। फ्लैट से रसोई गैस की बदबू आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि शव को जलाकर सबूत मिटाने की प्लानिंग थी।
लड़की पटना के रूकनपुरा की रहने वाली थी। मायके वालों ने घर से विदाई कराकर ले गए ससुर और पति के खिलाफ हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर मृतका की बहन और बुआ रूपसपुर थाने में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए घंटों बैठी रहीं पर गुड़गांव का हवाला देकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें बैरंग लौटा दिया।
विदाई कराकर नहीं ले गया था
ससुराल वालों पर सुखी जीवन व्यतीत करने का दबाव देने पर पिछले महीने उसके ससुर अभयानंद द्वारा उसकी विदाई करा कर पुत्र के पास पहुंचा दिया। मगर वहां निशा के पति ने उसे गुड़गांव अपने फ्लैट में नहीं रख उसे पीजी में रहने को मजबूर कर दिया। शनिवार काे वह उसे एक किराए के फ्लैट में ले गया। जहां रात में फोन से सभी परिजनाें से बात हुई। सुबह जब उसका फोन लगाया गया तो वह बंद मिला।

आरोप है कि हरीश रंजन का एक महिला के साथ अवैध संबंध था।
भाई लेकर आएगा शव
निशा की बहन अंजली कुमारी ने बताया कि अभी 1 महीने पहले निशा के इंजीनियर पति हरीश रंजन निशा कुमारी को लेकर दिल्ली चले गए थे। हफ्ते भर पहले निशा ने पीजी में ही रहकर उसने पति के लिए तीज का व्रत किया था। 9 सितंबर की रात निशा कुमारी से बात हुई थी। लेकिन 10 तारीख के बाद से उनसे बात होना बंद हो गया।
संदेह होने पर अपने भाई मनीष कुमार सिंह को जो दिल्ली में पढ़ाई करता था उसे निशा के घर भेजा। वह कमरे में गया तो रसोई गैस की महक आ रही थी। इस बीच उसकी नजर उसकी बहन पर पड़ी जो पंखे से लटक रही थी।
भाई मनीष कुमार का कहना है कि प्रतीत होता है कि उसके जीजा ने निशा की हत्या शव को लटका दिया। इसके बाद आग लगाकर साक्ष्य को खत्म करना चाहता था। लेकिन इससे पहले वह पहुंच गया।

6 फरवरी, 2020 को हुई थी शादी।
महिला के साथ अवैध संबंध था
अंजली कुमारी ने बताया कि उसका जीजा हरीश रंजन का एक महिला के साथ अवैध संबंध था। निशा इस बात का लगातार विरोध करती थी। इसी कारण उसके जीजा ने उसकी बहन की हत्या कर दी और खुदकुशी का नाम दे दिया। वारदात के बाद गुड़गांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा भाई को सौंपा है जो मंगलवार को अंतिम संस्कार के लिए पटना लाया जाएगा।

10 तारीख से लड़की का फोन बंद था। इसके बाद भाई गुड़गांव वाले फ्लैट पर गया।
2020 में हुई थी शादी
रूकनपुरा निवासी रंजन सिंह की पुत्री अंजलि ने बताया कि उसकी बड़ी बहन निशा रंजन की शादी 16 फरवरी, 2020 को रूपसपुर के विजय नगर निवासी प्रो. अभयानंद सुमन के पुत्र हरीश रंजन के साथ बड़े धूमधाम व रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के एक हफ्ते सब कुछ ठीक रहा। मगर वह दीदी को मायके छोड़ दिल्ली चला गया। वहां जाने के बाद निशा को कभी-कभी ही फोन पर बात करता था। और विदाई कराकर अपने साथ ले जाने के नाम पर टालमटोल करता रहता।






Comment here