Breaking News

मुजफ्फरपुर में भोज में नहीं बुलाने पर मा’रपी’ट:महिला समेत 3 लोग हुए ज’ख्मी

मुजफ्फरपुर जिले में श्राद्धकर्म के भोज में नही पूछने पर जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। मामला जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्तिथ कन्हौली इलाके की है। घटना महिला समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। आनन फानन में तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।/

यहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के मिठनपुरा कन्हौली निवासी सोनी कुमारी, रंजीत राम व रीना देवी शामिल है। मामले में पीड़िता सोनी कुमारी ने बताई की उनकी माँ का देहांत हो गया था। उनका श्राद्धकर्म किया जा रहा था। इसको लेकर गांव में भोज भी था। आरोपी पक्ष उन्होंने भोज में निमंत्रण नही दिया था। इसको लेकर वे आग बबूला हो गया।

भोज के दौरान देर रात पहुंच गया। इसके बाद हल्ला हंगामा करने लगा। गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी गई। बास व बल्ले से पीटा गया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। हल्ला हंगामा होने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। तब जाकर सभी मौके से भागे। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.