Breaking News

भागलपुर से 15000 KM पैदल यात्रा पर निकला युवक:12 ज्योर्तिलिंग और 4 धाम का करेगा दर्शन

आस्था से जुड़ी अंग क्षेत्र की धरती भागलपुर से 120km की कांवर यात्रा लाखों श्रद्धालु करते है। लेकिन एक ऐसे श्रद्धालु के बारे में आपको बताने जा रहे है, जो सुलतानगंज से चलकर 15 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा करने निकला है। पूर्णिया के रहने वाले अविनाश झा रविवार को सुलतानगंज से 15 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल गए हैं। अविनाश झा देश के 12 ज्योर्तिलिंग और 4 धाम का दर्शन करेंगे। देखा जाए तो उनकी ये यात्रा भारत के चारों दिशाओं में होने वाली है। इसके लिए अविनाश झा ने पूर्णिया जिला प्रशासन को लेटर लिख परमिशन भी लिया था।

सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए यात्रा

बाबा अविनाश झा बताते है कि वो ये यात्रा सनातन धर्म को बचाने के लिए कर रहे है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की संस्कृति हमारे देश के खत्म होते जा रही है। इसीलिए ये यात्रा कर रहे है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा की शुरुआत 8 सितंबर से उन्होंने अपने गांव के काली मंदिर में पूजा करके किया है। इसके बाद दो दिनों में वो सुल्तानगंज पहुंचे, सुलतानगंज से देवघर जाएंगे वहां से फिर 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि उनकी ये यात्रा कब तक खत्म होगी उन्हे भी नहीं पता, लेकिन वो ये यात्रा पूरा करके रहेंगे।

उन्होंने बताया कि हर किसी को ये यात्रा करना संभव नहीं है। उनको भगवान के श्रद्धा ने बुलाया है, श्रद्धा के दम पर वो 15 हजार किलोमीटर चलेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान भगवान से यही कामना करेंगे कि कोरोना जैसी बीमारी दोबारा न आए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.