Breaking News

मुजफ्फरपुर में शराब के न’शे में धुत मुखिया गि’रफ्तार:श’राब पार्टी की सूचना पर पुलिस ने बोला धावा

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र मरीचा गांव के मुखिया अमरजीत पासवान को पुलिस ने देर रात शराब के नशे में गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। उसके खिलाफ पुलिस के बयान पर केस दर्ज कर आज कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है।null

मनियारी थाना की पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मरीचा गांव से मरिचा पंचायत के मुखिया अमरजीत पासवान को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की मुखिया शराब की पार्टी कर रहा है। इसी आधार पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की। वहां से उसे शराब के नशे में दबोच लिया गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। हालांकि शराब की बोतल वहां से नहीं मिलने की बात सामने आई है।

बता दें की शराबबंदी को पूर्ण रूप से लागू कराने का जिम्मा जनप्रतिनिधियों को भी सरकार द्वारा सौंपा गया था। लेकिन, अक्सर देखा जा रहा है की जनप्रतिनिधि ही इस कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इससे पहले भी औराई समेत अन्य इलाकों में जनप्रतिनिधि को शराब के नशे में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.