Breaking News

मुजफ्फरपुर में महिला की किडनी निकालने का मामला:SKMCH में हुई जांच में नहीं दिखी दोनों किडनी, डायलिसिस शुरू

मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर ओपी के बाजी की रहने वाली सुनीता देवी (33) का SKMCH में इलाज शुरू हो गया है। इससे पहले जो वहां जांच हुआ। उसमे चौंकाने वाले खुलासे हुए। महिला का सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड किया गया। इसमें स्पष्ट रूप से पता लग गया की महिला की दोनों किडनियां गायब है। डॉक्टर कुछ देर के लिए अचंभित हो गए की वे लोग जो पहले से बोल रहे थे और आरोप लगा रहे थे। वह बिल्कुल सत्य है।

महिला के पेट में दोनों किडनी नहीं है। PMCH की जो रिपोर्ट थी। उसपर भी मुहर लग गया है। उसे ICU में तो पहले ही भर्ती कर लिया गया था। अब डायलिसिस भी शुरू कर दिया गया है। इससे मरीज के परिजन ने राहत की सांस ली है। अन्यथा सुनीता की तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी थी। उसके शरीर में सूजन होने लगा था। लेकिन, इलाज शुरू होने से उसके बचने की उम्मीद जग गई है।

डॉक्टर की टीम लगातार कर रही मॉनिटरिंग

सदर अस्पताल से लेकर SKMCH की डॉक्टर की एक पूरी टीम इस की की मॉनिटरिंग कर रही है। DM प्रणव कुमार भी इसपर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने सिविल सर्जन डॉक्टर यूसी शर्मा से पल-पल की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही मरीज के इलाज की उचित व्यवस्था भी करने को कहा है। सदर अस्पताल से ACMO डॉक्टर एसपी सिंह ने SKMCH में जाकर महिला का हालचाल लिया। उसके इलाज और दवा के संबंध में वहां के डॉक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने कहा की इलाज शुरू हो चुका है। डॉक्टर उसकी देखभाल में लगे हुए हैं।

SIT का किया गठन

नर्सिंग होम के फरार संचालक के परिजन पर पुलिस ने दबिश बनाना शुरू कर दिया है। उसके परिजन से उसके ठिकाने के बारे में पूछताछ की जा रही है। संदेह के आधार पर पुलिस सभी संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। एसएसपी जयंतकांत ने DSP पूर्वी मनोज पांडेय के नेतृत्व में SIT का गठन किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ रेड कर रही है। फरार डॉक्टरों के नाम पते का भी सत्यापन किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.