नवादा जिले के वारिसलीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने थाना में तैनात चौकीदारों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर चौकीदारों ने थानाध्यक्ष के खिलाफ एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।
एसपी को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा और एसआई नवनीत पाठक के द्वारा प्रत्येक दिन गलत आरोप लगाकर हमलोगों के साथ मारपीट की जाती है। साथ ही भद्दी भद्दी गालियां भी दी जाती है। जिसका पूरा प्रमाण थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है। इतना ही नहीं हमलोगों के साथ क्षेत्र में भी गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। थानाध्यक्ष की इस रवैया से हमलोग काफी डरे हुए हैं।
चौकीदारों ने पूरे मामले की जांच कर थाना अध्यक्ष एवं एसआई पर विधि सम्मत कार्रवाई करने का मांग किया है। चौकीदार संतोष कुमार, रामचंद्र प्रसाद सही 20 से 25 के संख्या में शनिवार को नवादा के समाहरणालय पहुंचकर लोग पहुंचकर थाना अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिए हैं।
इस पूरे मामले पर वारिसलीगंज थाना प्रभारी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया है कि यह बिल्कुल ही बेबुनियाद आरोप है। सही से ड्यूटी नहीं करते हैं और ड्यूटी करने के लिए कहा जाता है। बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।



Leave a Reply