Breaking News

भोजपुर में युवक की आहार में डूबने से मौत:पैर फिसलने से हुआ हादसा, खुले में करने गया था शौच

भोजपुर के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लहठान गांव में रविवार को शौच करने गए युवक की आहार में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद काफी खोजबीन के बाद शव को स्थानीय लोगों की मदद से बरामद किया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरातफरी मची रही।

मृतक की पहचान अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लहठान गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र मुन्ना प्रसाद के रूप में की गई। वो मजदूरी किया करता था। इधर, मृतक के बेटे सोनू कुमार ने बताया कि वह शौच करने के लिए बधार में गए थे। जब वह वापस लौट रहे थे, उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह आहार में गिरकर डूब गए। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.