भागलपुर से टाटा के लिए ट्रेन जल्द शुरू हाेगी। यह ट्रेन गोड्डा से भागलपुर के रास्ते टाटा जाएगी। रेलवे बोर्ड से इसकी मंजूरी मिल गई है। ट्रेन साप्ताहिक हाेगी और अक्टूबर से यह चलने लगेगी। हालांकि इसकी समय सारणी अभी जारी नहीं की गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन टाटा से सोमवार को दाेपहर 1:40 बजे रवाना होगी जो मंगलवार की सुबह 7:20 बजे गोड्डा पहुंचेगी।
गोड्डा से ट्रेन मंगलवार की दोपहर 12:40 में टाटा के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन का कमर्शियल स्टॉपेज दोनों तरफ से मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चितरंजन, विद्यासागर, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, अभयपुर, जमालपुर, बरियारपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बराहाट, मंदारहिल, हंसडीहा, पोरैयाहाट आदि स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन की मेंटेनेंस की जिम्मेदारी दक्षिण-पूर्व रेलवे की होगी। यह ट्रेन 540 किलोमीटर की दूरी 18 घंटे में तय करेगी।
हालांकि ट्रेन के परिचालन को लेकर भागलपुर जंक्शन को या पूर्व रेलवे को किसी तरह की आधिकारिक सूचना अभी नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि ट्रेन नंबर और समय सारणी जल्द जारी होगी।



Leave a Reply