Breaking News

LJP(R) बोली-हम भाजपा के विरोध में कभी नहीं थे:भागलपुर जिलाध्यक्ष बोले- हमने नीतीश की नीतियों का विरोध किया

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियां अपने आप को मजबूत करने में जुट गई है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) आगामी 22 सितंबर से 24 सितंबर को प्रदेश स्तर की प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राजगीर में करेगी। इस कार्यकम में भागलपुर से लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल होंगे। इसको लेकर भागलपुर के एक निजी होटल में लोजपा रामविलास की बैठक हुई।null

इस बैठक में लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष और भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा समेत जिला प्रभारी बेबी यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा और सैकड़ों कार्यक्रता मौजूद थे। बैठक में जिले में लोजपा रामविलास को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई, ज्यादा से ज्यादा लोगो को पार्टी से जोड़ा जाए इस बात पर भी चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष बोले लोजपा रामविलास ने कभी भाजपा का विरोध नही किया

लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि हमारी पार्टी कभी भी भाजपा के विरोध में नही थी। हम उनसे अलग केबल नीतीश कुमार के गलत नीतियों के लिए हुए थे। उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी नीतीश कुमार के भी विरोध में नही है,बस उनके 7 निश्चय योजना जो केबल नाम का है उसके लिए उनका विरोध करती है।

दरअसल एनडीए से नीतीश कुमार के अलग होते ही चिराग की पार्टी एक बार फिर से बीजेपी के गुण गाने लगी है। संभवत 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए चिराग की पार्टी बीजेपी के साथ जा सकती है। लोजपा रामविलास के प्रवक्ता ने भी अपने बयानों में कहा है कि चिराग पासवान की शर्ते भाजपा मान ली है, चिराग पासवान जल्द ही केंद्र में मंत्री बनेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.