समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय जाने वाली मुख्यालय की सड़क है। सड़क पर गड्ढ़े हैं या गड्ढ़े में सड़क यह पता लगाना मुश्किल ही नहीं असंभव है। प्रतिदिन अधिकारियों की गाड़ियों के अलावे एसएफसी गोदाम तक दर्जनों ट्रक जाता है। इसमें से कुछ दुर्घटना का शिकार भी हो जाता है। लेकिन, अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती।।

लोगों ने बताया कि इस सड़क पर बने गड्ढ़े में वर्षा जल जमाव के कारण गाड़ियों का आवागमन बाधित होता है। इसके अलावे फलमंडी, कर्बला पोखर, दरगाह रोड, ओलियापीर रोड, मोतीपुर वार्ड- 26, बहेलिया टोला-कब्रिस्तान रोड, हास्पिटल रोड, थाना चौक, थाना रोड समेत नगर परिषद की कई सड़के जर्जर व जल जमाव कि शिकार है।
भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि माले प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सड़क निर्माण एवं जल निकासी के लिए स्मार-पत्र दिया है। अगर आवेदन पर कार्रवाई नहीं की जाती है। वहीं, वाहन चालकों के साथ मिलकर माले प्रखण्ड- अंचल स्थित जर्जर सड़क पर सड़क हड़ताल करेगी



Leave a Reply