Breaking News

रोहतास में हत्या का आरोपी गिरफ्तार:28 साल से फरार चल रहा था, गला काटकर हत्या कर दिया था

रोहतास पुलिस ने गला काट कर हत्या करने के बाद 28 साल से फरार चल रहे कुख्यात अपराधकर्मी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी नासरीगंज थाना क्षेत्र के अतमीगंज गांव से की गई है।

इस संबंध में जानकरी देते हुए एसपी आशीष भारती ने बताया कि जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र में जनवरी 1994 में आपसी वर्चस्व एवं जमीनी विवाद में प्रसिद्ध सिंह की हत्या गाला काट कर कर दी गई थी। प्रसिद्ध सिंह अतमीगंज गांव के स्व रघुनंदन सिंह के बेटे थे। मामले में उनकी पत्नी द्वारा 29 जनवरी 1994 को नासरीगंज थाना में मामला दर्ज कराया गया था। तब से मामले में नामजद फरार चल रहे थे।

चलाया जा रहा है विशेष अभियान

एसपी ने बताया कि जिले में गंभीर काण्डों के फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। बताया कि विशेष टीम को अनुसंधान के क्रम में जानकारी मिली कि प्रसिद्ध सिंह हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी नासरीगंज थाना क्षेत्र के अतमीगंज गांव में छुपा हुआ है।

सत्यापन के बाद नासरीगंज थानाध्यक्ष को छापेमारी के लिए भेजा गया, जहां छापेमारी के क्रम में धनंजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। धनंजय सिंह अतमीगंज गांव का ही स्व राम प्रवेश सिंह का बेटा बताया जाता है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मी ने उक्त हत्याकाण्ड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.