Breaking News

यूट्रस के बदले किडनी निकालने वाले अस्पताल पहुंचे मुजफ्फरपुर SSP:पीछे के रास्ते घुसी थी पुलिस

मुजफ्फरपुर जिले के बरियापुर ओपी के बाजी में महिला मरीज की किडनियां निकालने से चर्चा में आए शुभकान्त क्लीनिक में जांच करने SSP जयंतकांत पहुंचे। उनके साथ सकरा और बरियापुर पुलिस भी साथ में थी। एसएसपी ने पहले बाहर और नर्सिंग होम का पीछे से जायजा लिया। मेन गेट पर ताला बंद था। लेकिन, जब पीछे पहुंचे तो देखा की एक लकड़ी का गेट है। जो सिर्फ सटाया हुआ है। इसे खोलकर पुलिस टीम अंदर गई। भीतर में नर्सिंग होम जैसी कोई सुविधा नहीं देखकर SSP समेत सभी पुलिसकर्मी चौंक गए। यहां सिर्फ चौकी रखी हुई थी। इसपर ही मरीजों को सुलाकर ऑपेरशन से लेकर इलाज किया जाता था।

जब्ती सूची तैयार कर निकली टीम

SSP ने टीम को सभी मेडिकल इक्विपमेंट जब्त करने का निर्देश दिया। पुलिस ने भारी मात्रा में दवाइयां, मेडिकल इंस्ट्रूमेंट्स समेत अन्य सामान जब्त किया। इसके अलावा वहां से कुछ मरीजों का पुर्जा और प्रिस्क्रिप्शन भी बरामद किया गया। सभी का जब्ती सूची तैयार कर पुलिस ले गई। बाहर से भी फेंके हुए हालत में मेडिकल इक्यूपमेंट मिले। इसे भी जब्त किया गया। आसपास के लोगों को भीतर जाने से मना कर दिया गया है। एक चौकीदार की तैनाती कर दी गई है। आगे मजिस्ट्रेट से आदेश लेकर इसे सील करने की कवायद की जाएगी।

SSP बोले – चल रही छापेमारी

SSP ने कहा की केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही संचालक और ऑपरेशन में शामिल डॉक्टरों को दबोच लिया जाएगा। ऑपरेशन के दौरान कौन डॉक्टर थे इसका पता किया जा रहा है। क्लीनिक के प्रिस्क्रिप्शन पर से संचालक पवन कुमार और डॉक्टर नारायण यादव का नाम दिखा है। इस डॉक्टर का पता किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.