Breaking News

मुजफ्फरपुर डीएम कार्यालय के बाहर हंगामा:मा’रपी’ट व तो’ड़फो’ड़ को लेकर महिलाओ ने जमकर किया प्र’दर्शन, न्याय की मांग

मुजफ्फरपुर में शनिवार को डीएम कार्यालय के बाहर महिलाओ ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यालय गेट के बाहर सड़क पर ही लेटकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन, वे नहीं मानें। दरअसल, करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी राजकुमारी देवी घर मे घुसकर मारपीट व लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगी।

महिला ने आरोप लगाया कि चौकीदार द्वारा उनके घर को उजाड़ दिया गया। मारपीट कर लूटपाट भी की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी दर्जन भड़ लोगो के साथ पहुंचा। इसके बाद मारपीट करने लगा। घर का सामान बाहर फेंक दिया। इसके बाद लूटपाट की। घर से बेदखल किया। उनका कोई सुनने वाला नही है। इ

सके वजह से वह वरीय अधिकारियों से मिलने के लिए पहुंची थी। लेकिन, वह मिल नहीं सकी। जिसके बाद वे डीएम कार्यालय के पास पहुंची है। वे इंसाफ चाहती है। बताते चले कि गेट के बाहर हंगामा व प्रदर्शन होने पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.