Breaking News

मुजफ्फरपुर में महिला मरीज का निकाल लिया किडनी:यूट्रस का ऑ’परेशन कराने गई थी नर्सिंग होम में, पटना में जांच के दौरान हुआ खुलासा

मुजफ्फरपुर में एक बार फिर झोला छाप डॉक्टरों के कारण मरीज की जान पर बन आई है। मरीज की हालत नाजुक है। जांच में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पता लगा की जिस नर्सिंग होम में उसका यूट्रस का ऑपरेशन हुआ था। वहां पर उसकी दोनों किडनी निकाल ली गई है। मामला जिले के बरियारपुर ओपी के बाजी का है। घटना सुनीता देवी के साथ घटी है। नर्सिंग होम के संचालक पवन कुमार और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों पर किडनी निकालने का आरोप मरीज और उसके परिजन ने लगाया है।

ऑपरेशन बाद बिगड़ने लगी हालत

मरीज के भाई अरुण का कहना है की उसकी बहन के पेट में दर्द था तो उसे लेकर नर्सिंग होम में गए। वहां जांच करने के बाद यूट्रस हटाने की बात कही गई। वे लोग तैयार हो गए। ऑपरेशन करने के लिए डॉक्टर बाहर से बुलाने की बात कही। डॉक्टर आए और ऑपरेशन हुआ। लेकिन, इसके बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी। उसे पटना ले जाने को कहा। वहां कई हॉस्पिटल में गए। जांच में पता लगा की महिला का दोनों किडनी निकाल लिया गया है। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए।

संचालक ने कहा- आरोप बेबुनियाद

इधर, संचालक पवन का कहना है यूट्रस के अलावा राइट और लेफ्ट ओवरी का ऑपरेशन हुआ था। यूट्रस और दोनों ओवरी काटकर हटा दिया गया था। डॉक्टर मुजफ्फरपुर से आए थे। उनके यहां अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ था। ऑपरेशन के बाद मरीज का यूरिन बाहर नहीं निकला तो वे खुद अपने खर्चे पर उसे पटना ले गए थे। किडनी निकालने का आरोप बेबुनियाद है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.