Breaking News

मुजफ्फरपुर : चोरी कर भाग रहा था, पुलिस ने पकड़ा:घर से कैश और जेवरात समेटा

मुजफ्फरपुर के सदर थाना के डुमरी में चोरों ने दिनेश सहनी के घर से कैश, जेवरात सहित दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली। इस संबंध में उन्होंने सदर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान दोनों शातिरों को दबोच लिया गया। इनके पास से चोरी किए गए जेवरात समेत अन्य सामान भी बरामद हुआ है।

सदर थाने की पुलिस ने आरोपियों की पहचान डुमरी लालबाबू सहनी और होरील कुमार के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ कर जेल भेजने की कवायद की जा रही है। दोनों ने दिनेश सहनी के घर में चोरी की वारदात करने की बात स्वीकार किया है। दिनेश सहनी ने बताया है कि वह डुमरी ब्रह्मस्थान के रहने वाले है। रात करीब दो बजे उनकी नींद खुली। इस दौरान देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था। शोर मचाने पर अगल-बगल के लोग जमा हो गये। लोगों ने कहा कि एक आदमी झोला लेकर पश्चिम दिशा में जा रहा है। इसके बाद वे उस दिशा में गये। लेकिन कोई नहीं मिला।

चोरों ने चार जोड़ी पायल, 30 हजार रुपया, कपड़ा, साड़ी, कान का सोने का एक जोड़ा फूल आदि चोरी कर लिया था। थानेदार सत्येंद कुमार मिश्र ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। छापेमारी की दो को पकड़ा गया है। इनके पास से चांदी के गहने और अन्य सामान मिले है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.