Breaking News

दानापुर में चो’री करने वाले गिरोह का खुलासा:चोरी किए गए लाखों रुपए के जेवरात बरामद, खरीदने वाले दो व्यवसायी भी अरेस्ट

दानापुर पुलिस ने रात्रि में चोरी करने वाले कुख्यात गिरोह का शुक्रवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी की गई भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपए नकद बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने इस मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले दो स्वर्णकार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस बड़ी कामयाबी के बाद आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातों में कमी आने की बात बताई जा रही है।

बताते चलें कि पिछले कई महीनों से दानापुर एवं आसपास के इलाकों में रात्रि के समय चोरी करने वाले गिरोह ने आतंक मचा रखा था। अभी कुछ दिन पूर्व खरंजा रोड के निष्कर्ष वर्मा के साथ ही हाईकोर्ट के एक अधिकारी के घर भी चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस चोरी कांड में चोरों ने 50 लाख रुपए से अधिक के जेवर और नगद रुपए ले उड़े थे। लगातार चोरी की इन वारदातों से पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरा खंगालना शुरू कर दिया था। इसी क्रम में पुलिस ने एक जगह के सीसीटीवी कैमरा के आधार पर कुख्यात अपराधी विशाल कुमार उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया।

नेपाली की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने कई साथियों के नाम बताएं। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने नेपाली के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जब उनसे चोरी की गई जेवरात तो की जानकारी ली तो उन्होंने चोरी की गई जेवरात को बेचे गए दुकानदार का नाम बताया। किस आधार पर पुलिस ने दानापुर से दो दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नेपाली के मां एवं पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि चोरी की गई सामानों को नेपाली में अपने मां एवं पिता को इस्तेमाल के लिए दिया था। पुलिस ने छापेमारी कर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात 10 मोबाइल और ₹4 लाख से अधिक के नकद बरामद किए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.