Breaking News

छपरा में 5.50 लाख के शराब को किया गया नष्ट:न्यायालय के आदेश पर नाले में बहा दिया गया, अलग-अलग मामलों में जब्त किए गए थे विदेशी शराब

छपरा के मशरक थाना परिसर में शुक्रवार को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया। मशरक थाना में एक काण्ड में जप्त की गई अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण न्यायालय के आदेश के दंडाधिकारी एवं उत्पाद अधिकारी की मौजूदगी में किया गया।

सारण डीएम द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी उत्पाद अधिकारी अशोक कुमार, मशरक थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा, जमादार प्रमोद कुमार की उपस्थिति में थाना परिसर में ही जब्त शराब को फोड़ कर बहाने के बाद जमींदोज कर दिया गया।हालांकि अभी भी थाने परिसर में हजारों लीटर के मात्रा में विदेशी शराब जप्त पड़ा है जिसके निष्पादन का इंतजार हो रहा है। विनष्ट किये गए शराब में अंग्रेजी शराब के साथ बियर भी शामिल था। 2 घन्टे के मेहनत के बाद शराब को नाले में।बहा दिया गया।

उत्पाद अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में मशरक थाना के एक कांड में जब्त किए गए 308 लीटर अंग्रेजी विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।जो 36 कार्टून हैं। हालांकि आपकों बता दें कि थाना परिसर में अभी भी हजारों लीटर शराब विनष्टीकरण के आदेश का इन्तजार कर रही है।बिहार में शराबबंदी के बाद शराब की तस्करी में पकड़े गए शराब के9 थाना के मालखाना में रखा जाता हैं। कोर्ट से न्यायिक प्रक्रिया होने के बाद सम्बंधित मुकदमा में जब्त शराब को विनष्ट किया जाता है। जिसके लिए जिलास्तरीय पदाधिकारी को मजिस्ट्रेट बहाल किया जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.