Breaking News

आस्था:अनंत चतुर्दशी आज, सूर्य उदय से शाम तक है मुहूर्त, भगवान विष्णु के अनंत सूत्र को बांधने से मिलेगी बाधाओं से मुक्ति

भगवान अनंत की पूजा को लेकर शुक्रवार को सूर्य उदय से लेकर शाम 5 बजे तक अनंत चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त है। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा की जाएगी। पुजारी संजय पंडा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर परिसर में कई पंडा बाबा को बैठाकर क्षीर मंथन कराया जाएगा। एक जगह पर 4-5 श्रद्धालुओं को बैठाने की व्यवस्था होगी। बताया गया कि क्षीर मंथन व भगवान अनंत की कथा सुबह से ही शुरू कर दी जाएगी। भगवान अनंत की पूजा के शुभ मुहूर्त को लेकर रूदौली के पंचांग विशेषज्ञ पंडित जगदानंद झा ने बताया कि शुक्रवार को चतुदर्शी सूर्य उदय के साथ ही आरंभ हो जाएगी। सूर्य के चतुदर्शी मुहूर्त में उदय होने के कारण इनकी पूजा दिनभर की जाएगी।

14 गांठ के अनंत सूत्र की करें पूजा, क्षीर मंथन के बाद करें धारण : संजय पंडा

बताया गया कि अनंत सूत्र में 14 गांठ होना आवश्यक है। अनंत कपड़ा या धागे का भी हो सकता है। इसके मोटे या पतले से कोई फर्क नहीं पड़ता। बस 14 गांठ जरूरी है। वहीं बाजार से खरीदकर इसे सीधे नहीं पहनना है। मंदिर में क्षीर मंथन बाद धारण करना है। महिलाएं अपने बाएं व पुरूष अपने दाहिने बांह पर इसे धारण करेंेगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.