Breaking News

नविवाहिता मर्डर केस में 5 गिरफ्तार:ससुराल वालों पर लगा था दहेज हत्या का आरोप, पुलिस ने पति समेत 5 को पकड़ा

बक्सर जिले के तेज पांडेपुर गांव में एक नवविवाहिता महिला की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अपने ससुराल तेज पांडेपुर गांव में 26 वर्षीय नवविवाहिता दुर्गा देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी। इसके बाद से ही पुलिस मामले की छानबीन में लगी थी। इस मामले में ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि घर में फांसी लगाकर दुर्गा देवी ने आत्महत्या कर ली है। दिन में हुई घटना के समय परिवार के एक भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे।

नवविवाहिता के पिता योगेंद्र गोंड द्वारा दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुराल में गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद FIR दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर महिला के पति जितेंद्र गोंड और सास शांति देवी सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

बता दें कि तेज पाण्डेयपुर निवासी जितेंद्र गोंड की शादी 4 वर्ष पूर्व सिकरौल लख के बेलहरी गांव की दुर्गा देवी के साथ धूम धाम से हुआ था।शादी के बाद से ही आपसी विवाद चल रहा था। आपसी समझौता के बाद मृतका दो माह पूर्व ससुराल आई थी। मृतिका के पति जितेंद्र ने बताया कि मोबाइल को लेकर आपसी विवाद दो दिन से चल रहा था। उसके बाद अचानक मृतिका का शव 5 सितंबर को ससुराल के पंखा में लटकता मिला।

ग्रामीणों द्वारा इस घटना की सूचना ब्रह्मपुर थाना को दी गई यहां थाने की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मायके वालों को सूचना दी। वहीं मृतका के पिता नगेन्द्र गोंड ने बताया कि शादी के 10 दिन बाद से मोटरसाइकिल को लेकर ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन पूर्व यह मामला थाने पर भी गया था लेकिन थानाध्यक्ष के द्वारा समझा बुझाकर लड़की को घर में रहने को कहा गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.