Breaking News

पितृपक्ष मेले में फल्गु नदी में रहेगा पानी-ही-पानी:गया में बने देश का सबसे बड़ा रबर डैम ; सीएम ने किया उद्घाटन

गया में देश के सबसे बड़े रबर डैम ‘गया जी डैम’ का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज उद्घाटन किया। गुरुवार को मोक्षदायिनी फल्गु नदी पर विष्णुपद मंदिर के देवघाट के पास बने ‘गया जी डैम’ और सीताकुंड जाने के लिए बनाए गए पुल का लोकार्पण सीएम ने किया। पितृपक्ष मेला महासंगम-2022 की भी शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल हुए।

उद्घाटन से पहले लाइट से सजाया गया रबर डैम।

उद्घाटन से पहले लाइट से सजाया गया रबर डैम।

इस संबंध में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि पितृपक्ष मेला पिछले दो साल के बाद आयोजित किया जा रहा है। इस साल पितृपक्ष मेला में पिछले सालों की तुलना में अधिक संख्या में तीर्थयात्री आने का अनुमान है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

सुरक्षा के पूरे इंतजाम

इससे पहले डीएम ने अधिकारियों के साथ एसडीआरएफ के नाव के माध्यम से फल्गु नदी, सीताकुंड सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए। पितृपक्ष मेला को लेकर पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर करीब साढ़े चार हजार पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

डैम का जायजा लेते अधिकारी।

डैम का जायजा लेते अधिकारी।

पिंडदानियों की परेशानी को देखते हुए कराया गया रबर डैम का निर्माण

डीएम डॉ. त्यागराजन ने बताया फल्गु नदी में पानी नहीं रहने के कारण पिंडदान करने वालों को तर्पण देने में काफी कठिनाइयां होती थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर फल्गु नदी के तट पर विष्णुपद मंदिर के नजदीक सालों भर जल उपलब्ध कराने के लिए गया जी डैम का निर्माण कराया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.