मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से मुलाकात की। दिल्ली में भाजपा विरोधी पार्टियों के बड़े नेताओं के साथ भेंट मुलाकात के बाद उनकी लालू प्रसाद से पहली मुलाकात थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा के आरोप पर कहा कि यहां कहां जंगलराज है। कोई घटना घट गई। कोई राज्य है जहां कोई झंझट नहीं हो रहा है। बिहार में जंगल राज नहीं बल्कि जनता राज चल रहा है। समाज के हर तबके को लेकर हम लोग काम कर रहे हैं। लड़कियों को पढ़ाई की वजह से प्रजनन दर 4.3 से घट कर 2.9 पर आ गया है। इसे और नीचे करेंगे। हमारे काम का पब्लिसिटी कहां होता है?
देश के विकास के लिए कुछ नहीं हो रहा
उन्होंने कहा कि जब से हमलोगों को काम करने का मौका मिला हमलोगों ने काम किया। हमलोग बापू को मानने वाले हैं। जेपी का आंदोलन हमलोग भूल नहीं सकते। कहा कि देश के विकास के लिए कुछ हो नहीं हो रहा है। विभिन्न राज्यों में सभी एकजुट होंगे तो अच्छी बात होगी। हमलोग सात पार्टी हैं और भाजपा अकेले है। ममता बनर्जी से भी बात हुई है वहां भी जाएंगे।

राबड़ी आवास पर लालू और नीतीश।
हम पीएम का चेहरा नहीं
नरेन्द्र मोदी के सामने चेहरा कौन होगा ? इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम नहीं होंगे। राहुल गांधी में पीएम का गुण है? इस सवाल पर कहा कि सभी मिलकर बातचीत करेंगे। कुछ महीने में सारी बातें हो जाएंगी। जो भी फ्रंट बनेगा वह देश और राज्यों के विकास के मुद्दे पर तय करेंगे कि क्या-क्या करेंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शासन में जो हैं वे काम करते नहीं हैं। उनको आजादी की लड़ाई से मतलब नहीं है। सुशील मोदी को सलाह देते हैं कि रोज मेरे खिलाफ बोलना चाहिए। बोलेंगे तभी उनकी पार्टी में उनकी गुंजाइश है।







Leave a Reply