बिहार में सत्ता से विपक्ष की भूमिका में पहुंची भाजपा अब एक्शन मोड में नजर आ रही है। भागलपुर में भाजपा ने बढ़ते अपराध को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओ ने समाहरणालय गेट के बाहर जमकर बवाल काटा। इस दौरान गार्ड ने भाजपा के आक्रोश मार्च को देखते हुए पहले ही दरवाजा बंद कर दिया था। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने इस दौरान भागलपुर समेत बिहार में हो है अपराध पर महागठबंधन की सरकार को जिम्मेवार ठहराया।
मुख्यमंत्री ने बिहार को अपराधियों के हाथ में सौंपा
भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडे ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को अपराधियों के हाथ में सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि भागलपुर जिले समेत पूरे बिहार में पिछले तीन से चार सप्ताह में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। ये हम सब के लिए बेहद दुख की बात है। इसी के खिलाफ में भागलपुर भाजपा ने सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला है। ये मार्च शहर के भगत सिंह चौक से कचहरी चौक तक निकाला गया हैं।
प्रधानमंत्री बनने का सपना लिए पॉलिटिकल टूर पर मुख्यमंत्री
भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनने का सपना लिए, पॉलिटिकल टूर पर घूम रहे है। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के लिए बैलेट नही बुलेट का सहारा लेंगे। क्योंकि बिहार अब अपराधियों के हाथ में चला गया है। अब बिहार की जनता को चुनना है कि उन्हें बैलेट वाली सरकार चाहिए या बुलेट के समर्थन देने वाली सरकार चाहिए।



Leave a Reply