पटना के बिहटा स्टेशन के नजदीक गुरुवार की अहले सुबह दो दुकानों में भीषण आग लग गयी। इस अगलगी में दुकान में रखे गए लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना पर पहले सुबह पहुंची अग्निशमन दस्ते की गाड़ी में घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है
लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की अहले सुबह लगभग 3:00 बजे बिहटा स्टेशन के नजदीक एक चप्पल दुकान में आग लगी। देखते ही देखते आग की लपट तेज होती चली गई। आज की तेज लपट ने आसपास के दुकानों को अपने चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग लगने की सूचना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिहटा थाना और अग्नि वाहन को दी।




सूचना मिलते ही अग्निशमन से शेखर कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। घंटों मशक्कत के बाद अग्निशमन ने आग पर काबू पाया। इस बीच दो दुकानें जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आसपास के लोगों का यह मानना है कि अगर आग पर काबू पाने में देरी होती तो और भी काफी बड़ा नुकसान हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।



Comment here