Breaking News

ह’त्या के 6 महीने बाद जिंदा मिली महिला!:सीतमाढ़ी में पत्नी की ह’त्या मामले में पति 6 महीने से जेल में बंद, पत्नी नेपाल में मिली

सीतामढ़ी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक शख्स अपनी पत्नी की हत्या मामले में जेल में सजा काट रहा है, जबकि उसकी पत्नी नेपाल में जीवित मिली है। घटना जिले के चोरौत थाना क्षेत्र के परीगामा गांव की है। जहां दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति जेल की सजा काट रहा है। वहीं पुलिस ने महिला को उसके मायके से बरामद कर सबको चौंका देने वाला खुलासा किया।

बताया जा रहा है कि दहेज के लिए जलाकर मार डालने के आरोप में महिला का पति 6 महीने से जेल में बंद है। पुलिस की छानबीन में महिला अपने मायके में सुरक्षित मिली। पुलिस ने उसे स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां उसका इकबालिया बयान दर्ज हुआ।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला थाना क्षेत्र के परीगामा गांव का है। स्थानीय निवासी शशि कुमार अपने पत्नी हीरा देवी की हत्या मामले में जेल में बंद है। मिली जानकारी के अनुसार 7 महीने पूर्व नेपाल के महोत्तरी जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड पांच निवासी विनोद नायक ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि, उनकी पुत्री हीरा देवी को ससुरालियों ने जलाकर मार डाला है। उसने अपने दामाद शशि कुमार, उसके भाई संजय महतो एवम सास सुमित्रा देवी पर दहेज के लिए पुत्री का हत्या करने का आरोप लगाया। यह भी बताया कि शव को उन लोगों ने जला दिया है।

प्राथमिकी के आलोक में आरोपी पति शशि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर अनुसंधान के क्रम में पुलिस को जब पता चला कि वह जीवित है, तो सभी भौचक रह गए। हीरा कुमारी अपने मायके नेपाल में पाई गई है। वही महिला के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बाहर से कमा कर लौटने के दौरान महिला को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर उसका पति शशि कुमार छोड़ दिया था। और महिला अपनी सूझबूझ से परिजनों के पास नेपाल पहुंच गई। बताया जा रहा है कि, महिला मानसिक रूप से थोड़ी विक्षिप्त है। दोनों से एक साल का एक पुत्र भी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.