Breaking News

औरंगाबाद में चलती क्लास में गिरा एस्बेस्टस:राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में हुआ हादसा, बच्चे और टीचर गंभीर रूप से घायल

औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के क्लब रोड स्थित पीएचइडी कॉलोनी के पास राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में बच्चों के पढ़ाई करते हुए धड़ल्ले से एस्बेस्टस गिर पड़ा। एस्बेस्टस गिरते ही बच्चे और शिक्षक उसी के अंदर दबकर घायल हो गए। आनन-फानन में घायल शिक्षक एवं छात्रों को इलाज कराया गया।n

प्राप्त जानकारी अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने बताया कि बच्चों को पढ़ने के लिए यहां जगह नहीं है। दो कमरे हैं और उसमें भी बारिश के दिनों में छत से पानी टपकते रहता है। विद्यालय के ग्राउंड में ही बाहर करकट के अंदर बच्चों को पढ़ाया जाता है।

बच्चों को पढ़ाते समय अचानक तेज हवा के साथ बारिश आई और तभी धड़ल्ले से एस्बेस्टस गिर पड़ा और बच्चे और शिक्षक उसी के अंदर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में विद्यालय में मौजूद शिक्षकों के सहयोग से किसी तरह से करकट के अंदर दबे हुए बच्चों को बाहर निकाला गया और इलाज कराया गया। जिसमें प्रधानाध्यापक का सिर फट गया और कई बच्चे घायल हो गए।

एस्बेस्टस गिरने से टीचर का सिर फटा।

एस्बेस्टस गिरने से टीचर का सिर फटा।

विद्यालय के छात्र विकास कुमार, रागिनी कुमारी, आशीष कुमार, श्वेता कुमारी ने बताया कि पढ़ने के लिए यहां बहुत परेशानियां होती है। अगर भवन ही नहीं रहेगा तो हम लोग पढ़ाई कैसे करेंगे। यह हादसा से माता-पिता अब पढ़ ले विद्यालय में आने से मना करता है।

क्लास की जर्जर छत।

क्लास की जर्जर छत।

इस विषय पर शिक्षक ने बताया कि इस पर जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कई बार आवेदन दिया गया। लेकिन विद्यालय के लिए भवन नहीं बन सका। लेकिन इस हादसे के बाद आज फिर विद्यालय के प्रधानाध्यापक इस विषय पर जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात करने के लिए गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.