AccidentBreaking News

समस्तीपुर में गड्‌ढे में पलटी स्कूल बस:पांच बच्चे हुए घायल, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 8 फीट गड्ढे में गिरी बस

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सिंघिया-पंसल्ला रोड में कंजारा गांव के समीप शनिवार को करीब 8 बजे बच्चों को स्कूल लेकर जा रही स्कूली बस अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गड्ढे में पलट गई। इससे बस में सवार होकर स्कूल जा रहे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से किसी तरह पढ़ते हुए बच्चे बच्चों को बाहर निकाला गया। घायलों में कई बच्चों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बच्चों को लेकर स्कूल जा रही स्कूली बस, आरडीपीएस स्कूल विष्णुपुर डीहा का बताया जा रहा है

बस में घायल हुए बच्चे।

बस में घायल हुए बच्चे।

स्थानीय लोगों के अनुसार ओवरलोडिंग और ड्राइवर की लापरवाही के कारण बच्चों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बात में उस समय 40 से 50 बच्चे सवार थे। जिनमें से चार से पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें सूचना उपरांत पहुंचे उनके अभिभावकों के द्वारा इलाज के लिए ले जाया गया है।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों की भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.