Breaking News

औरंगाबाद में कुएं में डूबने से किशोरी की मौत:घर के पास खेल रही थी, कुएं में गिरी; 2 दिन बाद मिली लाश

औरंगाबाद कुएं में डूबने के कारण एक किशोरी की मौत हो गई। मृतक किशोरी औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना अंतर्गत पिपरा बगाही पंचायत के डबर बिगहा गांव के कृष्णा यादव के 17 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी थी। बताया जाता है कि रीना कुमारी का बचपन से ही मानसिक संतुलन खराब था। हालांकि, यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच पुलिस कर रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार रीना कुमारी दो दिन पूर्व अपने घर के आस-पास खेल रही थी। इसके बाद देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंची उसके परिजन घबरा गए। रात में ही परिजन खोजबीन शुरू कर दी। फोन के माध्यम से कई जगह पता किया लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने अपने सगे संबंधियों में पता किया लेकिन पता नहीं चला।

लेकिन शुक्रवार को देर शाम जब गांव वाले शौच के लिए निकले तो कुए से बदबू आई। इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में झांक कर देखा तो मृत अवस्था में किशोरी की लाश दिखाई पड़ा। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई। आनन-फानन में परिजन कुएं के पास पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय थाने को दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद पूरे परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.