Breaking News

NEET 2022 एग्जाम:जारी हो गई नीट यूजी परीक्षा की आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा NEET UG 2022 की परीक्षा का आंसर की NEET के अधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया गया था। बता दे कि जो भी परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे वह नीट के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तर पुस्तिका को डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवारों के लिए आपत्ति जताने की आखिरी तारीख 2 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है। अगर उम्मीदवार प्रोफेशनल आंसर की पर अपने क्लेम करते हैं तो उन्हें हर प्रश्न के लिए ₹200 का शुल्क भरना पड़ेगा।

18 लाख छात्रों ने दिया था नीट का परीक्षा

बता दें कि इस साल लगभग 18 लाख छात्रों ने नीट यूजी 2022 की परीक्षा दी थी। नीति देश भर की सबसे बड़ी मेडिकल इंटरेस्ट एस की परीक्षा है अगर परीक्षार्थी इस परीक्षा में टॉप करते हैं तो उन्हें देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलता है।

नीट 2022 आंसर की कैसे चेक करें

  • स्टेप 1 : सबसे पहले परीक्षार्थी को नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • स्टेप 2 : उसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे चैलेंज ऑफ प्रोविजनल आंसर की नामक लिंक देखें और उस पर क्लिक कर आगे बढ़े।
  • स्टेप 3 : इसके बाद आपसे आपका लॉगइन क्रैडेंशियल्स मांगा जाएगा उसे भरकर आगे बढ़े।
  • स्टेप 4 : अब आपकी स्क्रीन पर नीट यूजी 2022 का आंसर की आ जाएगा अब इसे चेक करें और डाउनलोड कर ले।

रिजल्ट कब आएगा

NEET 2022 का रिजल्ट 7 सितंबर तक जारी हो सकता है। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई 2022 को किया गया था। इसमें करीब 18 लाख छात्रों ने भाग लिया था। भारत में लगभग 1.80 लाख मेडिकल सीट है और 595 मेडिकल कॉलेज हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.