बिहार में राजनीतिक पारी की शुरुआत की कवायद में जुटे प्रशांत किशोर इन दिनों जन सुराज यात्रा पर है। गुरुवार को हाजीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान PK ने भविष्यवाणी किया की पिछले दिनों बिहार में आये राजनितिक भूचाल के बाद अभी और भूचाल आना बाकी है।
प्रशांत किशोर ने इशारों-इशारों में बताया की जिस तरह से बिहार की राजनीति 180 डिग्री पर घूमी है अभी इसका और घूमना बाकी है। प्रशांत किशोर ने भविष्यवाणी किया की बेशक बिहार में सरकार बदल गई है। लेकिन परदे के पीछे बड़ा खेल अभी भी चल रहा है ऐसे में फिर से बिहार में कोई बड़ा उलटफेर हो तो आश्चर्ज नहीं होना चाहिए।
संगठन के साथ राजनितिक विकल्प देने की तैयारी में जुटे प्रशांत किशोर लगातार जिला दर जिला दौरा कर रहे है। तो वही संगठन को राजनितिक पार्टी की शक्ल देने के लिए प्रशांत किशोर ने प्रखंड स्तर पर कमिटी बनाना भी शुरू कर दिया है। कमिटी की शुरुआत वैशाली जिले से हुई है जंहा प्रशांत किशोर ने जिले के 3 प्रखंडों में पॉलिटिकल कमिटी का गठन किया है। पॉलिटिकल शुरुआत के इस मौके पर प्रशांत किशोर गुरुवार को हाजीपुर पहुंचे थे। इस दौरान प्रशांत किशोर ने पहले आओ ..पहले पाओ — का पॉलिटिकल ऑफर देते दिखे है।
प्रशांत किशोर ने कहा राजनितिक विकल्प देने और पोलिटिकल पार्टी बनाने को लेकर कई लोग Wait & Watch की पॉलिसी पर है कई लोग है जो उनकी पार्टी से जुड़ना तो चाहते है लेकिन अंतिम समय में फैसला लेना चाहते है। लेकिन उनकी पार्टी उन्हों लोगो को टिकट देगी जो उनकी पार्टी में पहले शामिल हुए है। बाद में शामिल होने वाले लोगो को मलाई काटने का मौका नहीं दिया जाएगा।



Leave a Reply