Breaking News

किडनैपर्स ने डॉक्टर के बेटे से किया गंदा काम:पटना में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने युवक को किया बरामद; महिला समेत 5 गिरफ्तार

दानापुर में अगवा डॉक्टर के बेटे से अननेचुरल सेक्स किया गया। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए बेटे को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला, 4 युवक सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पैसों के लेनदेन को लेकर ये किडनैपिंग हुई थी। गुरुवार को दानापुर पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है।

डॉक्टर से पैसों के लेन-देन में बेटे की किडनैपिंग

बताया जाता है कि पीड़ित के डॉक्टर पिता ने मुंबई की एक डायमंड लेने के नाम पर पैसे इन्वेस्ट किए थे। बताया जा रहा है कि मनीषा कुमारी नाम की महिला बिहार से जाकर मुंबई में जा बसी थी। वहां मनीषा ने राज डायमंड नाम की एक कंपनी खोलकर इसकी आड़ में डायमंड बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करना शुरू कर दिया। इसी क्रम में मनीषा ने अपहृत युवक के पिता से भी लाखों रुपए लिए थे। डॉक्टर ने जो पैसे लगाए थे, वो संजय रजनीश एवं रोशन कुमार के थे जो जमीन का कारोबार करते थे। ये लोग अपने पैसे वापस मांग रहे थे।

पैसों के लेन-देन में डॉक्टर के बेटे की किडनैपिंग हुई थी।

पैसों के लेन-देन में डॉक्टर के बेटे की किडनैपिंग हुई थी।

24 घंटे में पुलिस ने किया सकुशल बरामद

पुलिस ने बताया कि इसी पैसे की लेनदेन को लेकर डॉक्टर के 25 साल के बेटे का अपहरण 30 अगस्त को कर लिया गया था। युवक की बहन ने दानापुर थाने में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हैं एक टीम गठन कर एक महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों में संजय कुमार जो कि पाटलिपुत्र का रहने वाला है।

रजनीश कुमार बेगूसराय निवासी हैं ,रोशन कुमार एवं अभिनंदन कुमार को पुलिस ने बेगूसराय से गिरफ्तार किया है। डॉक्टर के पास संजय, रजनीश और रोशन कुमार का पैसा था। पैसा मांगने पर डॉक्टर ने देने में आनाकानी करनी शुरू कर दी, इसी को लेकर संजय, रजनीश और रोशन ने मिलकर अपहरण की साजिश रची।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.