Breaking News

समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या मामला:विभूतिपुर में गंगा स्नान के लिए निकला था, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई हत्या

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व गंगा स्नान के लिए निकले युवक की हत्या पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश के तहत कराई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक दिलीप कुमार की पत्नी रिंकू देवी व उसके प्रेमी शोभित राय को गिरफ्तार कर लिया है। रोसड़ा के डीएसपी सहियार अख्तर ने विभूतिपुर थाने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को बताया कि दिलीप पहले प्रदेश में रहता था ।कोरोना के दौरान वह वापस लौटा था। जब दिलीप प्रदेश में रह रहा था तो उसकी पत्नी रिंकू का गांव के ही शोभित राय से अवैध संबंध हो गया । जब दिलीप कोरोना कॉल में वापस लौटा और उसे इस संबंध की जानकारी हुई तो उसने काफी विरोध किया था।

दिलीप के घर पर रहने के दौरान रिंकू शोभित से नहीं मिल पा रही थी ।जिस कारण दोनों ने दिलीप को रास्ते से हटाने की साजिश रची ।इस दौरान शोभित ने विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही चंदन सौरव और राकेश नामक युवक से मिलकर एक लाख रुपए की सुपारी देकर उसकी गोली मारकर हत्या करा दी। गंगा स्नान करने के लिए दिलीप की पत्नी ही बार-बार दबाव दे रही थी। और जब दिलीप घर से गंगा स्नान के लिए निकला तो उसने शोभित को फोन कर घर से निकलने की जानकारी दे दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.