मोतिहारी पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए एक अपराधी को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया। जबकि उसका।एक।साथी भागने में सफल रहा। पकड़ीदयाल पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बड़कागांव के कुआंवा मठ के पास लाला गाछी में कुछ अपराधियों की जमावड़ा हुआ है। जो कि किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल पुलिस सिविल ड्रेस में पुलिस ने लाला गाछी को चारों तरफ से घेराबंदी कर एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अपराधी पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया। गिरफ्तार अपराधी की पहचना फेनहरा थाना क्षेत्र के इजोरबड़ा निवासी 24 वर्षीय मधुरेंद्र सिंह उर्फ मधु सिंह के रूप में हुई हैं। मधुरेंद्र सिंह फेनहरा थाना में और बेतिया में लूट कांड दर्ज है। जिस मामले में पहले भी जेल जा चुका है।
क्या कहते है एसडीपीओ
पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया की काफी मशक्कत के बाद कुख्यात मधुरेंद्र को पकड़ने में सफलता मिली, इस पर कई लूट का मामला दर्ज है। उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिली कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जमा हो कर योजना बना रहा हैं। जिसके बाद यह कार्यवाई की गई हैं। वही भागे हुए साथी की पहचना हो गई हैं। जिसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही हैं।







Leave a Reply