मुजफ्फरपुर में तिरहुततिरहुत रेंजरेंज के IG ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल मामला शहर के आदर्श कहे जाने वाले टाउन थाना से जुड़ा हुआ है। SHO अनिल कुमार और इसी थाने के ASI कुंदन ओझा को सस्पेंड कर दिया गया है। उक्त कार्रवाई तिरहुत रेंज के IG पंकज सिन्हा ने की है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली थी कि एक प्रोफेसर को बिना रिकॉर्ड और एंट्री के थाना के हाजत में बंद कर दिया गया है। उनके साथ दुर्व्यहार भी किया गया है। IG ने स्वयं बुधवार रात थाना पर जाकर इसका जायजा लिया। जांच के क्रम में मामला सत्य पाया गया। इसी आधार पर दोनों पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। IG ने इसकी पुष्टि की है।
SHO और ASI से हुई पूछताछ
बताया गया कि सिंकन्दरपुर के रहने वाले प्रोफेसर मायानन्द झा ने IG से शिकायत की थी। बताया था कि बेवजह उन्हें पुलिस पकड़कर थाना ले गयी। उन्हें हाजत में बंद कर उनके साथ दुर्व्यहार किया। इसी के बाद IG ने थाना पर जाकर इसकी जांच की। थानेदार और ASI को चेम्बर में बुलाकर पूछताछ भी की। CCTV भी खंगाला गया। प्रथम दृष्टया घटना सत्य पाए जाने पर दोनों को सस्पेंड कर दिया गया।
कई बार बुजुर्ग ने की थी शिकायत
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंकन्दरपुर के बुजुर्ग श्रवण मोदी ने कई बार प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत की थी। यहां तक कि मुख्यालय तक को पत्र भेजा था। जिसमे लिखा था कि प्रोफेसर उनके घर के दरवाजे के बाहर गाड़ी लगाते हैं। मना करने पर अभद्र व्यवहार करते हैं। जांच के लिए मुख्यालय से वह पत्र थाना को आया था। बुजुर्ग भी थाना पर आकर कई बार गुहार लगा चुके थे। इसी मामले की जांच करने के लिए टाउन पुलिस प्रोफेसर के घर गयी थी। पुलिस का कहना है कि प्रोफेसर ने उनलोगों के साथ भी दुर्व्यहार किया था। इसके बाद ASI कुंदन ओझा जांच करने गए थे। प्रोफेसर को पुछताछ के लिए थाना लाया गया था। फिर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।







Leave a Reply