Breaking News

लूडो में चीटिंग की तो दौड़ा-दौड़कर बेल्ट से पी’टा; वैशाली में 15 दिन बाद लिया बदला

वैशाली में लूडो खेलने के चीटिंग करने पर एक पक्ष ने दूसरे को बेल्ट से दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। साथ ही 50 हजार कैश भी लूट लिए। घायल लड़के के भाई ने बताया कि 15 दिन पहले लूडो खेलने के दौरान चीटिंग हुई थी जिसका बदला लिया गया। मारपीट में घायल युवक का इलाज जारी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मामला महुआ थाना क्षेत्र का है। 30 अगस्त को छ्तवारा गांव निवासी मोहम्मद शाकिर का पूत्र सिमरान जब महुआ से घर लौट रहा था तभी घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोग उसे महुआ अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, घायल युवक का इलाज चल रहा है।

सिमरान की पिटाई करते लड़के।

सिमरान की पिटाई करते लड़के।

पहले तो स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवा दिया। इसके बाद जब वीडियो सामने आया तो घायल युवक ने महुआ थाना के पुलिस अधिकारी से लिखित शिकायत की है।लिखित शिकायत में सिमरान ने बताया कि गांव के ही कुछ लड़कों से लूडो खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद 30 अगस्त को मैं घर से महुआ बाजार जा रहा था। मुझे किश्त पर बाइक खरीदनी थी। घर से 50 हजार रुपए मिले थे। इसी दौरान रास्ते में 6 लड़कों ने घेर कर रोक लिया।

घायल लड़के के भाई ने बताया कि 15 दिन पहले लूडो खेलने के दौरान चीटिंग हुई थी।

घायल लड़के के भाई ने बताया कि 15 दिन पहले लूडो खेलने के दौरान चीटिंग हुई थी।

कहने लगे कि लूडो खेलने में तुम्हारी हार हुई है। तुम 1500 रुपए हार गए। इसलिए ये पैसे दो। विरोध करने लड़कों ने मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की और मेरे झोले में रखे 50 हजार रुपए निकाल लिए। सिमरान ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार सक्सेना ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के द्वारा थाने में आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच पड़ताल के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.